Posts

Showing posts from 2021

तथागत, बुद्ध और भगवा..

Image
 गौतम बुद्ध के लिए तीन शब्दों का बहुधा प्रयोग होता है। 1. तथागत 2. भगवा ( भगवान ) 3. बुद्ध गौतम बुद्ध को तथागत क्यों कहते हैं ? ये प्रश्न अक्सर कभी न कभी हमारे मन में जरूर आता है कि भगवान बुद्ध को तथागत क्यों कहा जाता है, आइये तथागत शब्द का अर्थ जानते हैंतथागत = तथ्य + आगत तथ्य -- सत्य (सचाई) आगत -- अवगत (सचेत, आगाह करना ) तथ्य के साथ सच्चाई से अवगत करने वाले 'बुद्ध' तथागत कहे जाते हैं "तथागत" पालि भाषा का शब्द है जिसका मतलब यथाचारी या तथाचारी है। अर्थात, जिस प्रकार बोली (बोलना) ठीक उसी तरह ही अमल या कार्य करना। भगवान बुद्ध मनुष्यों की क्षमता से परे होकर कभी नहीं बोलते, तथागत जो जो बोलते है, वो खुद के व्यवहार से प्रामाणिक करते थे, और जो खुद से प्रयोग (प्रैक्टिकल) करते थे, वो ही वे बोलते थे. इसलिए भगवान बुद्ध को "तथागत" इस नाम संबोधित किया जाता हैं। बुद्ध को भगवान क्यों कहते हैं? अक्सर ये सवाल भी मन में उठता है कि जब वे इंसानों में से एक ही थे तोउन्हें भगवान क्यों कहा जाता है जबकीआज कि समय में भगवान का शाब्दिक अर्थ परमात्मा (ईश्वर) से है। अतः पहले ये जान लें...

पंचशील आदर्श जीवन का आधार

Image
🍀पंचशील आदर्श जीवन का आधार 🍀  शरीर में जो स्थान हृदय का होता है बौद्ध धम्म में पंचशील का वही स्थान है। जैसे बिना धड़कन के शरीर की कोई उपयोगिता नहीं है, वैसे ही पंचशील के बिना बुद्धिज्म निष्प्रयोज्य ही साबित होगा। अतः बौद्ध धम्म में प्राण प्रतिष्ठा की स्थापना और उसे गतिशील बनाने के लिए पंचशील का पालन अति आवश्यक है। पंचशील खुशहाल जीवन का एक ऐसा मन्त्र है जिसका चिन्तन,मनन और आचरण साधारण व्यक्ति को भी आदर्श व प्रभावशाली बना देता है। पंचशील कोई पूजा,आराधना या उपासना नहीं है। यह तो एक आदर्श जीवन जीने की एक आदर्श पद्धति है। इस जीवन शैली को संसार के सभी मनुष्यों पर समान रूप से प्रभाव डालकर एक स्वस्थ व स्वच्छ समाज के निर्माण में पूर्णतया कारगर सिद्ध होगा। आवश्यकता है बस इसे अपनाने की। तथागत बुद्ध के बताए नियम संसार के सभी मनुष्यों पर समान रूप से प्रभावी हैं। अपने इन्हीं नियमों की वजह से बुद्धिज्म विश्वव्यापी धम्म और बुद्ध विश्व गुरू के रूप में जाने जाते हैं। पंचशील का पालन करके आप भी सांसारिक बाधाओं से मुक्ति पाकर अपने जीवन को सुखी तथा समृद्ध बना सकते हैं ।     ★ पंचशील ★...