About Me (मेरे बारे में..)

नमो बुद्धाय!

मेरा नाम महेश बारमाटे “माही” है। मैं जबलपुर, मध्यप्रदेश का रहने वाला हूँ। मेरी सम्पूर्ण शिक्षा एवं परवरिश दोनों जबलपुर में ही हुई है। 

जन्म दिन – 12 मई 1988 

शिक्षा – बैचलर ऑफ इंजीनीयरिंग (इलैक्ट्रिकल ऐंड इलेक्ट्रॉनिक्स)

कार्य – मैं म० प्र० मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल में सहायक प्रबन्धक के पद पर कार्यरत हूँ। 

हिन्दी लेखन में मेरी रुचि – मेरी हिन्दी लेखन में मेरी रुचि अपने स्कूल के दिनों से ही है, तब मैं अपनी कक्षा की ओर से कक्षावार वार्षिक हस्तलिखित पत्रिका में प्रति वर्ष सम्पादन कार्य किया करता था। पर मैंने कविता लेखन कॉलेज के दिनों मे ही शुरू किया। स्कूल के समय कभी सोचा न था कि मैं खुद को एक दिन एक कवि व लेखक के रूप मे देख पाऊँगा पर आज मुझे खुद पे गर्व है कि मैं आज एक कवि तथा लेखक के रूप मे देखता हूँ। हालांकि लेखन में अपना प्रथम गुरु अपने बड़े भाई श्री शैलेश कुमार बारमाटे को मानता हूँ, क्योंकि उनकी कवितायें पढ़ – पढ़ के मैं भी लिखना सीख गया, फिर आते हैं मेरे दोस्त जिन्होने मुझे बेहद सराहा है, यहाँ तक कि मेरी अधिकांश कविता को मुंह जुबानी याद भी रखा है।
निरन्तर प्रयास के दौरान मैंने साहित्य लेखन में भी हाथ आजमाया है, इसी चरण में व्यंग्य लेखन भी करने लगा हूँ जो कि आप मेरे ब्लॉग में 
meri-mahfil.blogspot.com में पाएंगे।
और मेरी कविताएं आपको mymaahi.blogspot.com तथा योर कोट (yourQuote) पर भी पाएंगे।
अब धीरे धीरे बौद्ध धर्म की ओर झुकाव बढ़ता जा रहा है, इसीलिए यह ब्लॉग लिखना शुरू किया है।

मेरे ब्लॉग - mymaahi.blogspot.com, meri-mahfil.blogspot.com,
samyakbuddhism.blogspot.com

और अधिक जानने के लिए आप मुझे mbarmate@gmail.com पर ईमेल भी कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सम्यक लेखन : एक नई पहल (Samyak Lekhan: A beginning)

बुद्ध के मूल सिद्धांत

मिलिन्द प्रश्न : राजा मिलिन्द की भेंट