Posts

Showing posts from January, 2020

बौद्ध धर्म : एक परिचय (Buddhism : An Introduction)

Image
नमो बुद्धाय! सम्यक लेखन ब्लॉग के नए लेख हेतु आपका स्वागत है। जैसा कि मैं आपको पहले ही पिछले लेख में कह चुका हूं कि बौद्ध धर्म के बारे में जानकारियाँ उपलब्ध करवाने वाला हूँ अतः उसी चरण में मेरा ये प्रयास पुनः आपके समक्ष है। दोस्तो!  प्रायः आपने सुना होगा, बौद्ध धर्म एक धर्म नहीं है, जीवन जीने का सन्मार्ग है या केवल एक प्रायोगिक सोच है या महज बुद्ध की शिक्षा मात्र है। वैसे आप इनमें से जो भी कुछ मानें, बौद्ध धर्म ये सब कुछ है। यहाँ जीवन को सही तरीके से जीने की शिक्षा भी मिलेगी और खुद में तर्क करने, प्रयोग करने का सिद्धांत भी। बौद्ध धर्म के बारे में और कुछ बताने से पहले मैं आपको वेबस्टर्स न्यू वर्ल्ड कॉलेज डिक्शनरी में दी गई धर्म की परिभाषा के बारे में बताना चाहता हूं। धर्म - वेबस्टर्स न्यू वर्ल्ड कॉलेज डिक्शनरी के अनुसार, किसी दिव्य या अलौकिक शक्ति / शक्तियों पर विश्वास करना एवं ब्रम्हांड के निर्माता और शासक की पूजा करना ही धर्म कहलाता है।  वैसे धर्म क्या है, इसकी परिभाषा प्रति व्यक्ति अलग अलग हो सकती है।  बौद्ध धर्म में दिव्य या अलौकिक शक्ति (परमेश्वर), ब्रम्हांड के ...

सम्यक लेखन : एक नई पहल (Samyak Lekhan: A beginning)

Image
नमो बुद्धाय! दोस्तों! काफी समय बाद एक नए ब्लॉग के साथ फिर हिन्दी ब्लॉगिंग जगत के दरवाजे पर खड़ा हुआ हूँ। पर, " सम्यक लेखन ", एक और नया ब्लॉग.. वो भी इतने दिनों बाद, आखिर क्यों..? ये सवाल जरूर आपके मन में जरूर आया होगा, यदि आप मेरे पुराने पाठकों में से एक होंगे तो...। वैसे मैंने शुरुआत से ही हिन्दी ब्लॉगिंग को आगे बढ़ाने की बात कही है, जिस पर मैंने अपने ब्लॉग जगत के तत्कालीन जाने माने हिन्दी ब्लॉगर्स के साथ मिल कर " हिन्दी ब्लॉगिंग गाइड " नामक ब्लॉग की शुरुआत भी की थी। पर समय का पहिया ऐसा घूमा कि मैंने लिखना बंद सा ही कर दिया। हालांकि लिखता तो मैं अब भी हूँ पर अब ब्लॉगिंग नहीं करता। पर एक कसक सी थी कि ब्लॉगिंग छोड़ के मैंने शायद गलत किया है, उस ही गलती को सुधारने और अपनी तेज गति से भागती ज़िन्दगी में आध्यात्म के सहारे ठहराव लाने की एक कोशिश में आज फिर एक नए ब्लॉग के साथ आपके सामने आया हूँ। "सम्यक लेखन", इसमें "सम्यक" शब्द का अर्थ है "सही"। और इस ब्लॉग के एड्रेस (samyakbuddhism.blogspot.com) से आप समझ ही गए होंगे कि इस दफा मैं जो लिखने ...